लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने शहर के वंदन पैलेस में विचार गोष्ठी व कार्यक्रम आयोजित कया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश का बंटवारा हुआ। विभाजन के कारण लाखों परिवार इधर से उधर और उधर से इधर आए। लाखों परिवारों ने विभाजन की विभीषिका झेली। इसके बाद मौन जुलूस निकालकर अमर शहीद स्वाधीनता सेनानी राजनारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लाखों परिवार विभाजन का दंश आज भी झेल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस त्रासदी के लिए 14 अगस्त को पूरे देश में विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.