महाराजगंज, जुलाई 29 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी लगभग चार हजार आबादी का गांव है। लाखों खर्च होने के बाद गांव का सही तरीके से विकास नहीं हो पाया है। गांव की नालियों में गंदगी व्याप्त होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। नालियां पूरी तरीके से चोक हैं। इससे उठ रही दुर्गंध से लोगों का हाल बेहाल है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। गांव के कई टोलों के लोग आज भी कच्ची सड़कों से होकर जाते हैं। इस पर बरसात के दिनों में आवागमन मुश्किल हो जाता है। गांव में स्वच्छता अभियान के तहत बना आरआरसी सेंटर बदहाली की व्यथा कह रहा है। कूड़ाघर का गेट टूटा हुआ है। आरआरसी सेंटर के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव के लोगों का आरोप है आरआरसी सेंटर बनने के बाद से उपयोग में नहीं है। गांव के उत्तर दिशा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.