औरंगाबाद, जनवरी 15 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना के तहत संचालित हर घर नल जल योजना नवीनगर प्रखंड के खजूरी पांडू पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 पांडू गांव में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को आज तक एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब सात वर्ष पूर्व जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक इससे जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है और पिछले दो वर्षों से योजना पूरी तरह बंद पड़ी है। गांव में बिछाए गए पाइप कई स्थानों से फट चुके हैं जिससे पानी सड़कों पर बह जाता है। ग्रामीण लल्लू सिंह, मृत्युंजय सिंह, इंग्लिश सिंह, नीरज सिंह और सुरेश सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और नल जल योजना रहने के बावजूद उन्हें एक एक बूंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.