गंगापार, फरवरी 5 -- लाखों रुपये खर्च करने के बाद विकास खंड मेजा के भसुन्दर खुर्द सहित विभिन्न अमृत सरोवरों की हालत बद से बदतर है। कुछ इसी तरह का हाल भसुन्दर खुर्द स्थित अमृत सरोवर का है,जहां चारों ओर टहलने के लिए बनाया गई सड़क ठीक आधा अधूरा है। आउट लेट व इन लेट ठीक से नहीं बनाया जा सका। पथरीला तालाब होने की वजह से इस तालाब में पानी लगभग वर्ष भर कुछ न कुछ मौजूद रहता है। सुन्दरीकरण के नाम पर तालाब की नवैयत को जिम्मेदार अधिकारियों ने बिगाड़ कर रख दिया। तालाब की साफ-सफाई न होने से चारों तरफ गंदगी है, जिससे गांव का कोई व्यक्ति तालाब पर घूमने नहीं जाता। मेजा विकास खंड के विभिन्न गांवों में निर्मित अमृत सरोवरों की स्थिति कुछ इसी तरह की है। जिस पर धन तो काफी खर्च किया गया, लेकिन मानक पर खरा नहीं उतर सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.