संतकबीरनगर, जनवरी 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में स्वच्छता अभियान के तहत जिले में गांव-गांव खुले में शौच से मुक्ति के लिए घर-घर शौचालय बनवाए गए। फिर भी काफी लोग शौचालय से वंचित रहे। जो मजबूरी में खुले में शौच जाते थे। इन लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च कर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। ताकि गांवों में गंदगी न फैले। ग्रामीणों की सुविधा के लिए इन पर नल व पानी आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कराया गया। लेकिन ग्रामीणों और जिम्मेदारों ने इसकी महत्ता को नहीं समझा। ये उपयोग में नहीं आए। आए भी तो दो चार दिन के लिए रस्मी तौर पर। परिणाम हुआ कि इनकी देख रेख व सुरक्षा के अभाव में ये बदहाल हो गए। कहीं गंदगी फैली है तो कहीं झाड़ियों के बीच बना दिया कि उपयोग के लायक नहीं रहा। कहीं बदहाल होकर टूट रहे हैं। अधिकांश स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.