खगडि़या, जनवरी 30 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना के सोनडीहा पंचायत के वार्ड 16 में सरकारी योजना से लाखों खर्च करने के बाद भी आज तक एक बूंद भी पानी नहीं निकला। सिंचाई के लिए त्राहिमाम किसानों ने स्टेट बोरिंग चालू करने के लिए आंदोलन के मूड में दिख रहे हैं। गुरुवार को स्थानीय किसानों ने स्टेट बोरिंग का निरीक्षण कर बताया कि लघु सिंचाई के लिए मृतप्राय: स्टेट बोरिंग का लाखों रुपया खर्च कर जीर्णोद्धार किया गया। स्टेट बोरिंग में बड़ी क्षमता का समरसिबल पम्प लगाया गया।बिजली के लिए फिर से पोल तार लगाकर बिजली पहुंचाई गई। ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया।इतना सब होने के बाद भी आज तक एक बूंद पानी नहीं निकल पाया। सैकड़ों किसान आज सिंचाई के लिए निजी नलकूप पम्पसेट पर निर्भर हैं जन्हें अपनी फसलों के सिंचाई के लिए 200 से 250 रुपये प्रति घंटा भुगतान करना प...