मेरठ, दिसम्बर 15 -- सरधना। छबड़िया व कालंद गांव में विद्युत लाइन बिछाने का काम कर रही लेबर ने ठेकेदार को लाखों का चूना लगा दिया। लेबर करीब छह लाख रुपये का माल चोरी कर ले गई। मामला पकड़ में आया तो हड़कंप मच गया। पहले तो लेबर ने समान लौटाने का वादा कर लिया, लेकिन बाद में वे मुकर गए। उन्होंने ठेकेदार को भुगत लेने की धमकी दी। पीड़ित ठेकेदार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खरखौदा क्षेत्र के फरखपुर कबट्टा निवासी अमित कुमार ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि वह विद्युत विभाग में ठेकेदारी करता है। उसके द्वारा सरधना के छबड़िया-कालंद गांव में विद्युत लाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है। आरोप है कि लेबर उसकी साइट से करीब 207 टन सिल्वर की लाइन, दो खंभे, स्टोन पेड आदि सामान समेत करीब 6 लाख का माल चोरी करके ले गए। ठेकेदार को इसका पता चला त...