अयोध्या, फरवरी 21 -- अयोध्या। बड़े बकायेदारों से गृह एवं जल कर वसूली के अभियान को नगर निगम ने तेज कर दिया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम ने अभियान चलाया। अयोध्या निषादनगर स्थित एक रसोई पर पहुंची टीम से 21 लाख रुपये जमा करने के लिए 28 फरवरी तक मोहलत भवन स्वामी ने मागी। वहीं अमानीगंज स्थित एक सदन के स्वामी ने 15 लाख के टैक्स जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। जिन्हें मौका दिया गया। नगर निगम की टीम में कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक जयप्रकाश, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, निरीक्षक शुभम गुप्त एवं प्रदीप वर्मा के साथ प्रवर्तन दल के सदस्य शामिल थे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...