बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम ढाकारा पुख्ता में दबंगों ने किसान के खेत से लाखों रुपये के कीमती पेड़ अवैध रूप से काट लिए हैं। पीड़ित ने दो बार प्राथमिकी दर्ज कराई लेकिन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए डीआईजी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनके खेत में लगे यूकेलिप्टस और शीशम के लगभग 8-10 लाख रुपये के पेड़ों को गांव के ही ने दबंगों ने मिलीभगत कर अवैध रूप से कटवा दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में दो बार प्राथमिकी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ सांठगांठ कर ली। पीड़ित ने कोतवाल, दरोगा और सिपाहियों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जानबूझकर रिपोर्ट से पेड़ों के ...