हाथरस, जनवरी 22 -- लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद चोर पुलिस के लिए चुनौती बन गए है। पिछले तीन दिनों में बुधवार को दूसरी बार बड़ी चोरी की वारदात सासनी के गांव शाहपुर में हुई। बीती रात कमरे का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। अब पुलिस तहरीर के आधार पर माले की छानबीन कर रही है। गांव शाहपुर निवासी राकेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ घर के बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पिछले हिस्से से प्रवेश किया और अंदर के कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे में रखी संदूक और अलमारियों से नकदी और लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए। सुबह जब परिजन जागे तब सामान बिखरा हुआ देखा तो वो हतप्रत रह गए। कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोरी की जानकारी होने पर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। चोरी की घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.