गोरखपुर, मार्च 19 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के संसारपार गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 15 हजार नगदी व लाखों के जेवरात के साथ लाइसेंसी बंदूक के नौ कारतूस चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी हैं। पीड़ित विनोद कुमार सिंह ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि मैं दो माह से इलाज के लिए लखनऊ में था। 18 मार्च की सुबह अपने घर आया तो घर का ताला खुला पाया। अंदर गया तो दरवाजा, आलमारी व बॉक्स तोड़कर कर सोने की एक माला, दो अंगूठी, बाली, नथिया, चांदी का पायल, 15 हजार नगद व लाइसेंसी बंदूक के नौ कारतूस गायब थे। इस संबंध मे कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.