मधुबनी, नवम्बर 28 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। नगर पुलिस ने लाखों के जेवरात के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। रहिका से उसकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार महिला आशिया खातून के पास से 62.5 ग्राम के सोने का एक जोड़ा बाला बरामद किया गया है। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 7 लाख रुपया बताया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आशिया खातून रहिका थाना क्षेत्र के बड़हा गांव की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में नगर थाना में दर्ज कराए गए एक चोरी के मामले में जांच के दौरान अनुसंधानकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह ने उसे रहिका से चोरी के जेवर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने महिला को न्यायिक हिरासत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.