मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दिल्ली की एक फर्म के कई लाख रुपये के कैमरे व अन्य सामान चोरी कर लिए गए। नई मंडी पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरु कर दी है। दिल्ली के गौत्तम नगर निवासी संदीप गुप्ता कैमरे किराए पर देने का काम करते है। उन्होंने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी प्रीति गुप्ता कैमोरेंट कैमरा रेंटल फर्म की प्रोपराइटर है लेकिन फर्म का संचालन वह खुद करता है। 12 फरवरी को शाम के समय मोबाइल के व्हाट्स एप पर मैसेज आया। उसके बाद उसने व्यक्ति से बात की। व्यक्ति ने अपना नाम विवेक शर्मा बताया तथा कैमरा व शूटिंग से संबंधित उपकरण किराए पर लेने की बात कही। मांगे गए उपकरण व कई लाख रुपये कैमरे किराए पर देना तय होगा। अगले दिन उनका सहायक रोहन उस व्यक्ति की बताई लोकेशन नोएडा सेक्टर-62...