सिमडेगा, मई 18 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना बानो रोड स्थित लैम्पस में लाखों रुपए से लगात से बना मिनी राइस मिल उपयोगिता के आभाव में धुल फांक रहा है। इस मिनी राइस मिल का निर्माण वर्ष 2012 में लाखों रुपए की लागत से किया गया था। इसके बाद इसका समरोह आयोजित कर उद्घाटन भी किया गया। लेकिन उद्घाटन के बाद से इसमें एक दिन भी कार्य नहीं हुआ। मिनी राइस मिल बनने के बाद प्रखंड के किसानों को आस लगी थी कि अब उन्हें औने पौने मूल्य पर धान बेचना नहीं पड़ेगा। उनके धान की कुटाई राइस मिल में उचित मूल्य पर हो जाएगी। लेकिन किसानों का यह सपना महज सपना बनकर ही रह गया। इस मिनी राइस मिल में कार्य शुरु नहीं होने का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। किसान धान की कुटाई महंगे दामों पर करने को विवश हैं। इससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। राइस मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.