देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया , निज संवाददाता। शहर के मालवीय रोड पर कसया ओवरब्रिज के नीचे लाखों रुपये खर्च कर सात वर्ष पूर्व बना (पिंक टायलेट) सार्वजनिक महिला शौचालय में ताला लटका हुआ है। बनकर तैयार होने के बाद से ही स्थानीय लोगों के विरोध के कारण यह शौचालय चल नहीं सका और इस पर ताला लगा दिया गया है। इस शौचालय को स्थानीय लोग कहीं और शिफ्ट करने की मांग भी कर चुके हैं। ऐसे में शौचायल के बन्द होने से जरूरत पड़ने पर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका परिषद देवरिया ने शहर के मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे सात वर्ष पूर्व लाखों रुपये खर्च कर पिंक टायलेट का निर्माण कराया गया। जिसका लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने किया था। लोकार्पण के बाद से ही यह शौचालय स्थानीय लोगों के विरोध में आ गया। स्थानीय लोगों ने शौचालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.