कानपुर, दिसम्बर 12 -- सरवनखेड़ा। सरवनखेड़ा ब्लॉक के नहोली ग्राम पंचायत में बना पशु चिकित्सालय विभागीय अनदेखी के चलते खंडहर में तब्दील हो रहा है। कई वर्षों से अस्पताल में ताला पड़ा होने के कारण नहोली समेत आसपास के ग्रामीणों को अपने पशुओं का इलाज कराने के लिए 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। सरवनखेड़ा ब्लॉक के नहोली गांव में वर्ष 2003-4 में लाखो रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय का निर्माण किया गया था। जिसमें उपकरणों के अलावा पशुओं की चिकित्सा की उपयुक्त व्यवस्था की गई थी। इसका लाभ कुछ समय तक तो ग्रामीणों को मिला लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां तैनात स्टाफ नदारद रहने लगा। अब हालात यह है कि कई वर्षों से अस्पताल का ताला ही नहीं खुला। इससे वहां पशुओं के इलाज के लिए रखे उपकरण खराब हो चुके हैं। पशु चिकित्स...