कौशाम्बी, मार्च 27 -- चरवा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव की एक किशोरी को उसकी चाची ने लाखों की नकदी और गहने के साथ गायब कर दिया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिरसी गांव की सुनीता देवी पत्नी कंतू ने बताया कि 24 मार्च की सुबह वह मवेशियों के लिए चारा लेने खेतों की ओर गई थी। घर पर 13 साल की बेटी अनीशा अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान देवरानी संगीता पत्नी रामआसरे किसी बहाने से घर में दाखिल हुई। आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर उसने बीसी का रखा 50 हजार रुपया नकद और बड़ी बेटी उर्मिला का लाखों रुपया कीमत का गहना निकाल लिया। नकदी-गहने के साथ ही बेटी अनीशा को भी बहला-फुसलाकर लेकर चली गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला ने उसकी बेटी अनीशा को कहीं गुप्त स्थान पर छिपाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.