नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 12 साल से फरार बदमाश को बाटला हाउस इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी बुनियाद अली वर्ष 2014 से फरार था और उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। उसके खिलाफ पांच आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, बुनियाद अली और उसके चार साथियों ने पश्चिम सागरपुर के जगदंबा विहार निवासी एक महिला से 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में सागरपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी का कोई पता नहीं चल सका, लेकिन ई-कोर्ट पोर्टल और संबंधित पुलिस स्टेशन से प्राप्त जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने बाटला हाउस में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके सहयोगियों की तलाश भी की जा रही है। गिरफ्तारी से ...