रुद्रपुर, फरवरी 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के एक व्यापारी से माल सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रपुर के आदेश पर कोतवाली रुद्रपुर में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिवशंकर चौधरी पुत्र गोपाल सिंह चौधरी निवासी सिंह कॉलोनी ने बताया कि वह शिव इंटरप्राइजेज नाम से फर्म संचालित करते हैं। उसकी विनय शुक्ला पुत्र रमाकान्त शुक्ला निवासी कौशल्या इनक्लेव गंगापुर रोड से पुरानी जान-पहचान थी। विनय शुक्ला ने अपने साले मनोज तिवारी के माध्यम से कोलकाता स्थित पशुपति केमिकल्स एंड फार्मा कंपनी लिमिटेड से सेफ्टी टूल्स समेत अन्य माल की सप्लाई कराने का भरोसा दिलाया। वर्ष 2023 में उन्होंने कंपनी को चार लाख रुपये का ऑर्डर दिया। इसकी पूरी राशि बैंक खाते के माध्य...