भागलपुर, अक्टूबर 7 -- घोघा बाजार में रविवार की सुबह सेवानिवृत सेल टैक्स कर्मचारी सह पंडित गोपाल उपाध्याय के यहां दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई लूटकांड के मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है। आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। लोगों ने अपने-अपने घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां तक की लोग बढ़ई मिस्त्री को बुलाकर पुराने और जर्जर दरवाजे की मरम्मत तक कराने लगे हैं। वहीं अपराध अनुसंधान विभाग के सुभाष वैद्यनाथन देर शाम पीड़ित गोपाल उपाध्याय के घर पहुंचे। गोपाल उपाध्याय की पत्नी क्रांति देवी से आवश्यक पूछताछ किए। उन्होंने कहा कि हमलोग अपराध के हर बिंदु को ध्यान में रखकर गहन जांच पड़ताल कर रहे है। पुलिस का प्रयास जारी है। दो सालों में घोघा क्षेत्र में कई हाई प्रोफाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.