उरई, मार्च 30 -- कोंच। ग्राम डाढ़ी में किसान घनश्याम के घर हुई तीन लाख की चोरी के मामले में कोतवाली कोंच पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कोंच के ग्राम डाढ़ी में किसान घनश्याम के घर चोरों ने बीते रोज तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घर के अंदर घुसे चोरों ने अलमारी के नीचे बक्से का ताला तोड़कर उसमें कपड़ों के बीच रखे तीन लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। कोतवाल विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.