आगरा, फरवरी 4 -- दुकान के शटर का ताला तोड़ लाखों की चोरी के मामले में आरोपित शिव उर्फ अंडे और विलाल का जमानत प्रार्थना पत्र अदालत ने स्वीकृत कर लिया है। वादी ने थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया था कि छह जनवरी 26 की देर रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 2.15 लाख रुपये और सामान चुरा लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने नौ जनवरी को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15050 रुपये बरामद कर जेल भेजा था। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नगेंद्र सिंह कुशवाह और गुफरान अंसारी ने तर्क दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...