हापुड़, जनवरी 9 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का दो दिन बाद भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। ग्राम महमूदपुर निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ पिंटू चौधरी के दो पुत्र और एक पुत्र वधु गांव में रहते हैं। जबकि दिग्विजय सिंह हापुड़ के मोहल्ला टीचर्स कालोनी में रहते हैं। मंगलवार की रात को दिग्विजय सिंह का पुत्र रितिक, रजत और रितिक की पत्नी गांव स्थित मकान में थे। रात में किसी समय चोर घर के गेट का कुंडा काटकर अन्दर प्रवेश कर गए थे। चोरों ने घर में रखे करीब 5-6 लाख रुपये के आभूषण, 15 हजार रुपये और कीमती सामान चोरी कर लिया था। जिन कमरों में परि...