गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने बीते महीने नगर स्थित सरकारी शिक्षक के घर से लाखों रुपए की चोरियों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर फेंके गए सरकारी टैब, मोबाइल आदि को बरामद कर लिया। मामले में अभी भी दो चोरों की पुलिस तलाश कर रही है। बता दें कि 22 नवंबर को नगर के वार्ड 6 में शिक्षक आनंद मोदनवाल के घर से लाखों की चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में चार चोर दिख रहे थे। जिसके आधार पर चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय ने जांच कर चोरों की पहचान स्पष्ट की। इस बीच सूचना के आधार पर सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की और वहां से दो को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात को स्वीकार किया और चोरी किए गए सरकारी टैब को वहीं स्थित झाड़ियों से बरामद कराया। इसके अलावा उनके पास से ...