प्रयागराज, जनवरी 5 -- झूंसी। थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम में दो सप्ताह पूर्व हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। किराए के मकान में रहने वाली इंदु गुप्ता के पति अबूधाबी में नौकरी करते हैं। 24 दिसंबर को वह बच्चों की छुट्टियों के कारण घर में ताला लगाकर भोपाल गई थीं। इसी दौरान बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने 150 ग्राम सोने के जेवरात और एक लाख रुपये नकदी पार कर दी। हफ्ते भर बाद घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो लिख लिया, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर रोष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...