मुजफ्फर नगर, सितम्बर 19 -- खतौली। गुरूवार को चैकिंग के दौरान ई-रिक्शा में लाखों कीमत का गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से चार किलो से अधिक गांजा समेत नगदी भी बरामद की है। पकडे गए आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। नेशनल हाईवे पर भंगेला पुलिस चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार ने चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान दरोगा को गांजा तस्करों के आने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तस्करों को पकड़ने में जुट गई। पुलिस ने रिक्शा में बैठे दो लोगों को पकड़ लिया। रिक्शा में रखी एक पोटली को खोलकर देखा तो उसमे लाखों कीमत का गांजा रखा हुआ था। दरोगा दोनों आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंचे। पकड़े गए आरोपी गौतम उर्फ भडवा पुत्र नरेश निवासी गांव चंदसीना,राजेश उर्फ बोदा पुत्र बिशम्बर निवासी गांव मटौर थाना दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.