गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में लाखों का माल लेने के बाद भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। स्टार्टअप शुरू करने वाली कंपनी के संचालक ने कारोबारी और विक्रय प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वसुंधरा में रहने वाले सुधित महाजन के अनुसार उन्होंने अपने दोस्त यश निगम के साथ द चक्की प्रोजेक्ट के नाम से स्टार्टअप शुरू किया है। वह खाद्य उत्पादों का कारोबार करते हैं। सुधित महाजन के अनुसार दिल्ली के अतुल्य एग्रो फूड की ओर से उन्हें दो टन सरसो का तेल और एक टन गेहूं के आटे का ऑर्डर दिया गया था। कंपनी संचालक मुकेश श्रीवास्तव और विक्रय प्रतिनिधि पवन कुमार के माल पहुंचने पर भुगतान का आश्वासन दिया था। माल पहुंचने पर 50 प्रतिशत ही भुगतान हुआ। बकाया भुगतान के लिए जब अतुल्य एग्रो ...