देवरिया, अगस्त 25 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाली दो जालसाज महिलाओं ने उपनगर के एक वार्ड की करीब आधा दर्जन महिलाओं को शनिवार को ठगी का शिकार बना लिया। वार्ड की महिलाओं को झांसे में लेकर जालसाज महिलाओं ने उनके लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गईं। ठगी की जानकारी होने के बाद वार्ड की महिलाओं के होश फाख्ता हो गए। पीड़िताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाज महिलाओं की तलाश में जुट गई है। सलेमपुर उपनगर के वार्ड नम्बर तीन भठवा धरमपुर निवासी संगीता देवी पत्नी लखन अपने अन्य पांच महिला सहेली दुर्गावती देवी, सुगमी देवी, फेकनी देवी, राबड़ी देवी व ज्ञानती देवी के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाली दो महिलाएं घर-घर जाकर पुराने बर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.