घाटशिला, जनवरी 29 -- डुमरिया, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित पहाड़ की दहलीज पर बसे लाखाईडीह मध्य विद्यालय में बुधवार को दस बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गये। खाना खाने के बाद ही सभी बच्चे उल्टी एवं दस्त के शिकार होने लगे, इसके बाद मामले की जानकारी अन्य शिक्षको को दी गई। आनन-फानन में एक बच्ची को डुमरिया सीएचसी लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लाखाईडीह मध्य विद्यालय की छात्रा धालभूमगढ़ गांव की रहने वाली शुरूबाली मुर्मू-9 को पहले उल्टी दस्त शुरू हुई। इस प्रकार 9 अन्य बच्चे भी इससे पीड़ित हो गये। लेकिन शुरूबाली मुर्मू अधिक गंभीर हो गई। जबकि 9 अन्य छात्र-छात्राओं को एक-दो उल्टी एवं दस्त होने के बाद ठीक हो गई। जिसे स्कूल की निगरानी में रखने के बाद हालात ठीक होने पर अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.