बोकारो, फरवरी 7 -- बेरमो। भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह की पत्नी सरोजिनी देवी (66 वर्ष) का गुरुवार को सीसीएल केन्द्रीय अस्पताल ढोरी में निधन हो गया। वह डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री सहित पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शुक्रवार को रामबिलास टेन प्लस टू उवि बेरमो के निकट दामोदर नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर अनेकों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...