सहारनपुर, जून 22 -- नागल। रविवार सुबह लाखनोर में शिव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का एक गुम्बद टूट गया। रविवार सुबह करीब 4:30 आई जोरदार बारिश के बीच आसमान में अचानक कडकी बिजली लाखनोर में सीडकी रोड स्थित शिव मंदिर के एक गुम्बद पर जा गिरी। ग्राम प्रधान सोनी चौधरी ने बताया कि बरसात के कारण उस समय मंदिर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिस कारण बड़ी घटना होने से टल गई। मंदिर का एक गुंबद क्षतिग्रस्त हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.