बागपत, मई 30 -- अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम में बरनावा स्थित लाक्षागृह प्रकरण में हिंदू पक्ष के साक्ष्यों पर बहस पूरी हो चुकी है। गुरुवार को दोनों पक्षों ने अपने साक्ष्य न्यायालय में जमा किए। अब इसमें निर्णय पर सुनवाई शुरू होगी, जिसके लिए सात जुलाई नियत की गई। बरनावा स्थित प्राचीन टीले को लेकर पिछले 54 साल से विवाद चल रहा है। इसमें हिंदू पक्ष प्राचीन टीले को लाक्षागृह होने का दावा कर रहा है, तो मुस्लिम पक्ष टीले पर बदरुद्दीन की दरगाह और कब्रिस्तान होने का दावा कर रहा है। इस प्रकरण में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम ने प्राचीन टीले को लाक्षागृह माना और मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज कर दिया था। जिसके बाद मुस्लिम पक्ष ने जिला एवं सत्र न्यायालय में निर्णय के खिलाफ अपील दायर कराई। जहां से मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.