बागपत, अप्रैल 18 -- बिनौली के लाक्षागृह मामले को लेकर गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम में होने वाली सुनवाई टल गई है। अब सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख नियत की गई है। बरनावा स्थित प्राचीन टीले को लेकर पिछले 54 साल से विवाद चल रहा है। इसमें हिंदू पक्ष प्राचीन टीले को लाक्षागृह होने का दावा कर रहा है, तो मुस्लिम पक्ष टीले पर बदरुद्दीन की दरगाह और कब्रिस्तान होने का दावा कर रहा है। इस प्रकरण में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम ने प्राचीन टीले को लाक्षागृह माना और मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज कर दिया। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने जिला एवं सत्र न्यायालय में निर्णय के खिलाफ अपील दायर कराई। अपील पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम मीनू शर्मा के न्यायालय में मुस्लिम पक्ष के साक्ष्यों पर बहस चल रही है। इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होनी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.