घाटशिला, फरवरी 10 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत लाउडोंका गांव में स्थित देउला जगन्नाथ मंदिर का वार्षिक महामहोत्सव मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर दिनभर कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजन किया गया। सुबह में प्रातः आरती के बाद अभिषेक हुआ। इसके बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। सैकडों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु दोनो हाथ उपर उठाकर जगन्नाथ स्वामी का जय जयकारा लगाये। भगवान जगन्नाथ,बड़े भाई बलभद्र,बहन सुभद्रा के विग्रहों का दर्शन किये। पुजारी शिव प्रसाद कर ने विधि विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराये। इस अवसर पर मनोरंजन गिरी ने कहा यदि संसार में रहते हुए सुख चाहते हैं तो हृदय से प्रभु की सेवा करो। हरिनाम संकीर्तन करो। उन्होने कहा मानव शरीर अन्य सभी शरीरों से श्रेष्ठ और परम दुर्लभ है। चैरासी लाख योनियों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.