संभल, फरवरी 21 -- संभल की शाही जामा मस्जिद के इमाम ने लाउडस्पीकर के बिना मस्जिद की छत पर चढ़कर ऊंची आवाज में अजान पढ़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे परंपरा निभाने की एक अनूठी मिसाल मान रहे हैं। धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर प्रतिबंधित होने के बावजूद, इमाम ने बिना नियम तोड़े अपनी जिम्मेदारी निभाई। इससे वह सुर्खियों में आ गए। धार्मिक स्वतंत्रता बनाम प्रशासनिक नियम धर्मस्थलों पर ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन यह सवाल भी उठता है कि धार्मिक स्वतंत्रता और प्रशासनिक नियमों में संतुलन कैसे बनाया जाए। अजान देने की यह परंपरा सदियों पुरानी है और इसे निभाने के लिए अब लोग अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं। संभल में इससे पहले लाउडस्पीकर से अजान देने पर तीन मस्जिदों के इमामों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.