सीवान, जनवरी 29 -- कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट में मौजूद लोगों व वकीलों को लगातार सतर्कता बरतने का निर्देश दिया जाता रहा। परिसर में लगे लाउउस्पीकर से इस तरह की उद्घोषणा की जाती रही। वकीलों को अपने सीट पर बैठने और लोगों को अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की भी बात कही जाती रही। सभी कड़ाई से इन निर्देशों का पालन करते दिखे। वकील के साथ ही साथ अपने काम को लेकर परिसर में आए लोगों में भी दहशत देखी गयी। क्या कहते हैं एसपी एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि एक धमकी भरा मेल मिला है। प्राप्त अनजान ई-मेल में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। इसके बाद कोर्ट परिसर में पुलिस बल तैनात कर जांच करायी जा रही है। साइबर डीएसपी द्वारा प्राप्त ई-मेल की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.