मधेपुरा, जनवरी 21 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। सोमवार को चौसा थाना में आयोजित बैठक में उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा पंडालों और लाउडस्पीकर के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंडाल की मजबूती, प्रतिमा की लंबाई और चौड़ाई के साथ-साथ बिजली के वायरिंग की सुरक्षा जांच सुनिश्चित करें।बीडीओ सरीना आजाद ने पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाए रखना और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करने सहित कई मुद्दों पर दिशा निर्देश दिया। सीओ उदय कांत मिश्र ने कहा कि किसी भी तरह का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला गाना बजाने पर कड़ी कार्रवाई क...