लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ। लखनऊ होटल गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट आनर एसोसिएशन ने शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने उन्हें व्यापारियों की ओर से दिए ज्ञापन में कहा कि नगर निगम ने 14 दिसंबर 2025 को विज्ञापन के माध्यम से होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, जलपान गृह के लाइसेंस शुल्क में पांच गुना वृद्धि की बात कही। इस पर जनता से आपत्ति और सुझाव भी मांगे। उनकी एसोसिएशन ने 20 दिसंबर को महापौर और नगर आयुक्त को लिखित में आपत्ति भी दी। इन आपत्तियों का निस्तारण किए बिना ही नगर निगम के सदन में वृद्धि दर को पारित कर दिया गया। यह पूर्णतय: अनुचित और अव्यवहारिक है। उन्होंने आपत्तियों को सुनने तक पांच गुना लाइसेंस शुल्क की वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...