बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। नगर पालिका परिषद ने मेडिकल प्रतिष्ठानों के संचालकों को लेकर कार्रवाई की है। शहर के 43 मेडिकल प्रतिष्ठानों को लंबे समय से लाइसेंस शुल्क जमा नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में संचालित मेडिकल प्रतिष्ठानों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कई मेडिकल कॉलेज प्रतिष्ठानों का 2021 से लाइसेंस शुल्क नहीं जमा हो सका है। नगर पालिका में 231 मेडिकल प्रतिष्ठान संचालित है। मेडिकल प्रतिष्ठान संचालकों का वित्तीय वर्ष 2021 से टैक्स जमा करने में आनाकानी करने पर नगर पालिका ने सख्त रूख अपनाते हुए कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा है। शहर के अस्पताल चौराहा, गांधीनगर, दक्षिण दरवाजा सहित अन्य मार्गों पर पैथोलॉजी, प्राइवेट क्लीनिंक, नर्सिंग होम, फिजियोथेरेपी, डेंटल क्लीनिंक, मेडिकल स...