गढ़वा, सितम्बर 11 -- गढ़वा। बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस केंद्र गढ़वा के मैदान में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर एमवीआई सुनील कुमार ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। हिट एंड रन और गुड सेमेटेरियन योजना के बारे में भी जानकारी दिया। कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। उससे खुद की और दूसरों की जान की रक्षा की जा सकती है। वहीं दुर्घटनाओं पर अंकुश भी लगाया जा सकता है। वाहन चालकों को हरहाल में ट्रैफिक नियम की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही इसका पालन भी करना चाहिए। विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर पर लोगों को जागरूक किया जाता है। मौके पर लोगों के बीच रोड सेफ्टी हैंडबुक और रोड सेफ्टी पंपलेट का भी वितरण किया गया। मौके पर सड़क सुरक्षा के प्रबंधक संजय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.