रांची, फरवरी 13 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर भवन में शुक्रवार को राज्य में मापतौल अधिकारियों की कमी से उत्पन्न समस्याओं को लेकर बैठक की गई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि लाइसेंस नवीनीकरण और मापतौल उपकरणों के सत्यापन में हो रही देरी से परेशानी हो रही है। मापतौल कंट्रोलर का पद रिक्त होने और एक-एक इंस्पेक्टर को चार-पांच जिलों का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने सभी जिलों में एक-एक इंस्पेक्टर की पदस्थापना की मांग की। साथ ही स्थायी व्यवस्था होने तक व्यापारियों पर जुर्माना नहीं लगाने की बात कही। महासचिव रोहित अग्रवाल ने विभागीय मंत्री से मिलकर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। श्रम उपसमिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत ने प्रत्येक जिले में त्रैमासिक मापतौल कैंप लगाने का सुझाव दिया। बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.