नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम लाइसेंस की आड़ में शहरीकृत गांवों में अवैध वसूली कर रही है। शहरीकृत गांवों में सीलिंग का खतरा भी मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 साल पहले भी भाजपा सरकार शहरीकृत गांव में लाइसेंस राज के जरिए परेशान करती थी। यादव ने कहा कि भाजपा शासित निगम की ओर से शहरीकृत गांवों में लघु उद्योगों को चलाने के लिए लाइसेंस के नोटिस भेजे जा रहे हैं और नोटिस की आड़ में लाइसेंस फीस से कहीं अधिक जबरन उगाही का धंधा चल रहा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी हो या भाजपा दोनों ने ही दिल्ली के गांवों की उपेक्षा की है। पिछले 12 सालों में दिल्ली देहात की समस्याएं जस की तस हैं। गांवों में विकास के काम पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। यहां पर पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.