प्रयागराज, जनवरी 22 -- अधिक मुनाफा कमाने की फिराक में लाइसेंसी कम्पोजिट शराब की दुकान में मिलावटखोरी का भंडाफोड़ हुआ। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भीरपुर स्थित दुकान से मिलावटी शराब की कई शीशियां बरामद हुई। आरोप है कि लाइसेंसी विक्रेता ब्रांडेड कंपनी की शराब की बोलतों में अवैध मिलावटी शराब मिलाकर बिक्री कर रहे थे। करछना पुलिस ने आरोपी आशीष सिंह और राघवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय की तहरीर के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर भीरपुर चौकी प्रभारी शैतान सिंह के साथ मिलकर बुधवार की रात लगभग पौने दस बजे दुकान पर छापेमारी की गई। टीम को देख विक्रेता प्रतापगढ़ जिले के कोरई कुंडा का आशीष सिंह और सिधनी सां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.