मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- थाना सिविल लाइन पुलिस की देर शाम मॉडल कालोनी के पास एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गयी। पुलिस मुठभेड़ में वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश से चोरी का रिवाल्वर, 5 हजार रुपए व एक बाइक बरामद की गयी है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत पांच मार्च की रात महावीर चौक के पास स्थित एक मकान से चोर ने घुसकर लाइसेंसी रिवाल्वर व 30 हजार की नगदी चोरी कर ली थी। पुलिस तभी से बदमाश की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मॉडल टाउन कालोनी के पास एक बदमाश फिर से वारदात को अंजाम देने की फिराक है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश ष्घायल हो गया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.