छपरा, दिसम्बर 14 -- सोनपुर में सीआरपीएफ के एसआई का शव आते ही गांव में पसरा मातम दिवंगत सीआरपीएफ के एसआई प्रमोद कुमार दांगी मणिपुर में 94 बटालियन में थे एसआई के पद पर पदस्थापित पहलेजा घाट पर सीआरपीएफ के जवानों ने दिया अंतिम सलामी सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर नगर पंचायत के पहाड़ीचक प्रवेजाबाद गांव में रविवार को सीआरपीएफ के एसआई का शव पहुंचते ही गांव में मातम और परिजनों में कोहराम मच गया। सीआरपीएफ के दिवंगत एसआई प्रमोद कुमार दांगी सोनपुर नगर पंचायत के पहाड़ीचक प्रवेजाबाद के वार्ड संख्या 04 निवासी स्व कपिलदेव सिंह के पुत्र थे। वे मणिपुर संगम बिहार में सीआरपीएफ 94 बटालियन में एसआई के पद पर पदस्थापित थे। ड्यूटी के दौरान हार्ट फेल हो जाने से उनकी मौत होना बताया गया है। सीआरपीएफ के एसआई प्रमोद कुमार दांगी का रविवार को शव पहुंचते ही गांव में मातम और...