झांसी, फरवरी 1 -- रविवार को केंद्रीय बजट पेश किया गया। भाजपाई गदगद हुए। कई जगह लाइव प्रसारण किया गया। लोगों ने तालियां ठोंकी। भाजपा के बैनर तले टहरौली मंडल में केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण दिखाया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल रहे। इस दौरान उदय लोहारी, सहजेंद्र सिंह बघेल की उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐतिहासिक बजट है। यह देश की आर्थिक सुदृढ़ता, समावेशी विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग तक अवसर पहुंचाने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को गति देने वाला है और भारत को विकसित भारत-2047 की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है। मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, टूरिज्म, ग्रामीण विकास, एआई, रेल, जलमार्ग, खेल और तीर्थ क्षेत्रों तक यह बजट देश को स्वर्णिम युग की ओर ले जाने वा...