सहारनपुर, फरवरी 12 -- स्टेट हाइवे पर गांव निहालखेडी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में गुरुवार को डिजिटल नोटबुक चेकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला में शिक्षकों ने छात्रों को डिजिटल माध्यम से नोटबुक तैयार करने और उनके मूल्यांकन की प्रक्रिया से अवगत कराया। प्रधानाचार्य मोनिका कपूर ने डिजिटल शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को डिजिटल नोटबुक बनाने की विधि, ऑनलाइन सबमिशन प्रक्रिया, फाइल प्रबंधन, प्रस्तुतीकरण के मानक तथा त्रुटियों को सुधारने के तरीके समझाए। शिक्षकों ने लाइव डेमो के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नोटबुक चेकिंग की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों से विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम में स्कूल चेय...