मुरादाबाद, जनवरी 10 -- मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा के एमआईटी में चल रहे क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के प्रथम सेशन में सहायक अभियंता मोहम्मद हारुन ने सर्वे, संरचना और खोज आदि की जानकारी दी। एसडीआरएफ विवेक श्रीवास्तव ने बचाव के आपात कालीन तरीकों को समझाया। उन्होंने लाइव डेमो कराते समय उपकरणों की जानकारी भी दी। एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी चीफ पंकज सक्सेना सहित चमन कुमार शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता,तुषार अग्रवाल,सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद खालिद, वसीम अंसारी, वसीम अख्तर, अनुज गुप्ता, राजदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...