आरा, फरवरी 11 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस सेमेस्टर वन सत्र 2025-26 की परीक्षा का प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा आगामी 23 से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। एक ही पाली में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र आरा और सासाराम में बनाया गया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस और माता मंझारो अजब दयाल सिंह कॉलेज दुलौर के इस कोर्स के विद्यार्थियों का केंद्र पीजी कॉमर्स विभाग को बनाया गया है, जबकि शेर शाह कॉलेज सासाराम का केंद्र शकुंतलम इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन सासाराम को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...