गढ़वा, जनवरी 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित श्री कृष्णा पुस्तकालय एक मात्र सरकारी पुस्तकालय है। पुस्तकालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल के कारण हर दिन छात्र क्षमता से अधिक पहुंच रहे हैं। पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जिला प्रशासन की ओर से छात्रों के लिए लाइब्रेरी व्यवस्थित कर दिया गया है। उसके बाद से लाइब्रेरी में छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लाइब्रेरी में छात्रों को मिल रही सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन से छात्रों की उम्मीद बढ़ गई है। पुस्तकालय में किताबों की कमी का दंश छात्र झेल रहे हैं। पुस्तकों की कमी के कारण कभी-कभी कई छात्र एक ही पुस्तक की मांग करते हैं। उससे किताबों की कमी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को बाध्य होकर अलग-अलग किताबों को पढ़ना पड़ता है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.